Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BIHAR NEWS :                                               SIPB की उच्चस्तरीय बैठक में 2,484 करोड़ की 16 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

BIHAR NEWS : SIPB की उच्चस्तरीय बैठक में 2,484 करोड़ की 16 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Kashish News 2 weeks ago

टना:राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने और बड़े उद्योगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक हुई. विकास आयुक्त सह अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया.

बोर्ड ने कुल 16 परियोजनाओं को 2484.06 करोड़ की लागत के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 04 परियोजनाओं को 46.86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई. इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

बैठक में निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही निवेशकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि बिहार को निवेश के लिए और अधिक अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी राज्य बनाया जा सके.

इस निवेश सत्र की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मुजफ्फरपुर जिले के लिए रही. औद्योगिक क्षेत्र महवल में अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी जड़ें जमाने की तैयारी कर ली है. बोर्ड ने इस कंपनी के 1114.94 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस विशाल पूंजी निवेश के माध्यम से महवल में 8219 एमटीपीडी (MTPD) क्षमता की अत्याधुनिक सीमेंट इकाई स्थापित की जाएगी. यह परियोजना न केवल उत्तर बिहार के निर्माण क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी.

इसके अतिरिक्त डालमिया सीमेंट (North East) Limited को किशनगंज में 573.76 करोड़ के निवेश से 2.5 M MTPA क्षमता की सीमेंट इकाई और Dalmia Bharat Green Vision Limited को महवल, मुजफ्फरपुर में 573.15 करोड़ के निवेश से 2.5M MTPA क्षमता की सीमेंट इकाई स्थापित करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है.

सीमेंट क्षेत्र में केवल अंबुजा ही नहीं, बल्कि डालमिया सीमेंट समूह ने भी बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े दांव लगाए हैं.बैठक के दौरान विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने निवेश प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने पर जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मंजूरी देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन परियोजनाओं को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है.

वहीं, अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में KNSG Aluminium Pvt. Ltd., A2R Mehta Star Hotels LLP, S. Rajdev Buildz LLP, IconSpiral Electronics Pvt Ltd, SITA AGRO FOOD PRODUCTS एवं SAPL Industries Private Limited सहित अन्य निवेश प्रस्ताव शामिल रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News