Dailyhunt
बोकारो :                                              अतिक्रमित क्षेत्र हटाने के लिए बीएसएल और जिला प्रशासन ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन

बोकारो : अतिक्रमित क्षेत्र हटाने के लिए बीएसएल और जिला प्रशासन ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन

Kashish News 1 week ago

बोकारो: जिले में एयरपोर्ट की शुरुआत के लिए बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. दूंदीबाग बाजार के पास से कुछ दिनों पहले अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन वहां फिर से अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा जमा लिया.

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशा पर सोमवार को फिर से पूरे इलाके को खाली कराया गया. इसी क्रम में सोमवार को बीएसएल और जिला प्रशासन ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया. यहां अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों से उक्त जगह खाली करने की अपील की.

बीएसएल की तरफ से आए अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सभी को वायर्ड एरिया को खाली करने का निर्देश दे दिया गया है और लोग उक्त जगह को खाली करने में जुच गए है. बीसीसीएल अधिकारी ने कहा कि हमलोग नहीं चाहते कि जेसीबी का प्रयोग करना पड़े. इसलिए पिछले 7 दिनों से माइकिंग किया जा रहा. जिसका हमारे पास वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News