Dailyhunt
बोकारो में युवती लापता मामला :                                              याचिकाकर्ता के रिश्तेदार के साथ मारपीट पर हाईकोर्ट सख्त,DGP से मांगा जवाब

बोकारो में युवती लापता मामला : याचिकाकर्ता के रिश्तेदार के साथ मारपीट पर हाईकोर्ट सख्त,DGP से मांगा जवाब

Kashish News 1 week ago

बोकारो: जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव से युवती के लापता मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. गुमशुदगी से जुड़े इस मामले में याचिकाकर्ता के रिश्तेदार के साथ कथित मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने डीजीपी को वर्चुअली तलब किया और पूरे मामले पर जवाब मांगा.

अदालत ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करें. साथ ही स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में याचिकाकर्ता या उनके किसी रिश्तेदार को बोकारो पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर बोकारो एसपी की होगी.

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता के चाचा ससुर को पिंडराजोरा थाना बुलाकर बेरहमी से पीटा गया, वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. फिलहाल वे रांची के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत है. इस पर अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्य के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद चिंताजनक है.

कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए डीजीपी से पूछा कि बोकारो एसपी के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए. अदालत ने यह भी जानना चाहा कि आखिर किस आधार पर याचिकाकर्ता के रिश्तेदार को हिरासत में लेकर मारपीट की गई.

इस मामले पर जब बोकारो एसपी हरविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. अनुसंधान के क्रम में रिश्तेदार को थाने में बुलाया गया था, लेकिन मारपीट की जानकारी उन्हें नहीं है. एसपी ने कहा कि यदि ऐसी घटना हुई है तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जांच कोर्ट के निर्देश पर ही चल रही थी और इस दौरान वही प्रक्रिया अपनाई गई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News