Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चतरा में होमगार्ड बहाली मामला :                                              डीसी-एसपी ने पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा,पैसे मांगे जाने के आरोपों का किया खंडन

चतरा में होमगार्ड बहाली मामला : डीसी-एसपी ने पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा,पैसे मांगे जाने के आरोपों का किया खंडन

Kashish News 6 months ago

चतरा: जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर धांधली के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. डीसी कीर्ति श्री जी और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल नें अधिकारियों के साथ नियुक्ति प्रक्रिया का जायजा लिया.

जिसके बाद डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से नियुक्ति में धांधली और पैसे मांगे जाने के आरोपों का खंडन किया. ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए.

होमगार्ड बहाली में बरती जा रही पारदर्शिता

नियुक्ति प्रक्रिया के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने स्पष्ट कहा कि पूरी बहाली प्रक्रिया वरीय अधिकारियों के निर्देश और निगरानी में पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है. उन्होंने कहा कि चयन के हर चरण में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश ना रहे.

अफवाहों से दूर रहने की अपील

अपर समाहर्ता ने अभ्यर्थियों, उनके परिजनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दे. उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया है. जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति हो सके.

नियुक्ति दिलाने की बात परझांसे में आने से बचे

वहीं, जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के अनुरूप और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी. अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति होमगार्ड में नियुक्ति दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो अभ्यर्थी उसके झांसे में बिल्कुल नहीं आए.

संबंधित व्यक्ति के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

अपर समाहर्ता ने स्पष्ट कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दे, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके. उन्होंने बताया कि उपायुक्त कीर्ति श्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं.

धांधली पर प्रशासन की सख्त चेतावनी

इसके साथ ही डीएसपी, एसडीपीओ व होमगार्ड के समादेष्टा भी चयन प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग जान बूझकर धांधली या पैसे के लेन-देन से जुड़ी अफवाहें फैला रहे हैं उन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की सलाह दी गई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News