Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई :                                              मारपीट और फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार,22 नामजद समेत 10 अज्ञात पर FIR

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारपीट और फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार,22 नामजद समेत 10 अज्ञात पर FIR

Kashish News 1 week ago

नबाद:जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद दो नंबर में 27 मई को हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 22 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जबकि, तीन नामजद आरोपियों आनंद यादव, विवेक ठाकुर और करण दास को गिरफ्तार किया है.घटना में दो लोगों को गोली लगी थी, जिनका इलाज जारी है. पुलिस जांच में सामने आयी है कि विकास बजरंगी और अमित यादव के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मामला फायरिंग तक पहुंच गया था.

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी कीमत पर अपराधियों का मनोबल बढ़ने नहीं दिया जाएगा.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों आनंद यादव, विवेक ठाकुर और करण दास को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई वाहन भी जब्त किया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News