Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हाजीपुर :                                              CRPF जवान पिंटू कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी सलामी

हाजीपुर : CRPF जवान पिंटू कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी सलामी

Kashish News 1 week ago

हाजीपुर: राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान पिंटू कुमार (32) का गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गई. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और सभी ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बताए कि झारखंड के चाईबासा में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया था. इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

गुरुवार को हाजीपुर के कोनहारा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी. अंतिम संस्कार के समय पूरा माहौल गमगीन हो गया. पत्नी आरती कुमारी, माता प्रमिला देवी, पिता शिवजी साह और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. डेढ़ माह के मासूम बेटे समेत दो बेटियों को देखकर मौजूद लोगों की आंखें भर आई.

पिंटू कुमार वर्ष 2016 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भर्ती हुए थे. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और डेढ़ माह का एक पुत्र छोड़ गए हैं.

अंतिम विदाई के मौके पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभी ने दिवंगत जवान की देशसेवा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News