Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जमशेदपुर में हत्या की वारदात :                                              खटिया पर बैठने को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत पड़ोसी ने ली जान

जमशेदपुर में हत्या की वारदात : खटिया पर बैठने को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत पड़ोसी ने ली जान

Kashish News 6 months ago

जमशेदपुर:शहर केसुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है. महज खटिया पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह अपने घर के बाहर थे, जहां एक खटिया रखी हुई थी.इस दौरान उनका पड़ोसी अत्यधिक नशे की हालत में वहां पहुंचा और बिना अनुमति लिए परमेश्वर की खटिया पर बैठ गया. परमेश्वर ने जब इस पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इस हद बढ़ गया कि गुस्से में बुधराय ने परमेश्वर पर हमला कर दिया.

हमले के दौरान परमेश्वर के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गये. आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News