Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JHARKHAND NEWS :                                              धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी,मेडिकल के बाद भेजे गए जेल

JHARKHAND NEWS : धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी,मेडिकल के बाद भेजे गए जेल

Kashish News 2 weeks ago

नबाद:ऑपरेशन 'दौरा पहाड़' के तहत गिरफ्तार भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों नक्सलियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया.सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया.

बीते मंगलवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके से गिरफ्तार किए गए मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल,15 लाख के इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण,गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरम और उनके दो अन्य सहयोगियों को पहले रांची पुलिस मुख्यालय ले जाया गया था. बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा और धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की जानकारी दी. इसके बाद सभी आरोपियों को कड़े सुरक्षा घेरे में धनबाद लाया गया.

धनबाद पहुंचने पर बरवाअड्डा पुलिस सभी नक्सलियों को सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कैदी वाहन के आगे-पीछे सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां तैनात रहीं, जबकि दर्जनों पुलिस जवान, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

मेडिकल जांच के दौरान सभी आरोपियों के चेहरे नकाब से ढके हुए थे और किसी को भी उनकी तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी गई। डॉक्टरों ने एक-एक कर सभी की स्वास्थ्य जांच की। पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पांचों नक्सलियों को धनबाद जेल भेज दिया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News