Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JHARKHAND NEWS :                                              यात्री से लूट करने वाला गिरोह बेनकाब, रांची पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

JHARKHAND NEWS : यात्री से लूट करने वाला गिरोह बेनकाब, रांची पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashish News 2 weeks ago

रांची पुलिस ने लूट की एक वारदात का बेहद कम समय में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ़्तारी की है.इस गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल था.आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हटिया स्टेशन से सवारी बैठाने के बाद यात्री को निशाना बनाया और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।.बेंगलुरु से रांची पहुंचे एक यात्री ने हटिया रेलवे स्टेशन से रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ई-रिक्शा बुक किया था।

लेकिन उसे क्या पता था कि जिस ई-रिक्शा में वह बैठ रहा है, वही उसके लिए मुसीबत बन जाएगा. आरोप है कि ई-रिक्शा चालक अपने दो साथियों के साथ यात्री को धुर्वा थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ लूटपाट की गई।

बदमाशों ने यात्री का बैग, नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर महज कुछ ही मिनटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया. इसके अलावा लूटा गया बैग, पांच हजार रुपये नकद और एक प्रिंटर भी पुलिस ने जब्त किया है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस को आशंका है कि ये लोग इससे पहले भी हटिया स्टेशन और आसपास के इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाकर लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अब पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की भी जांच कर रही है. धुर्वा थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित को राहत मिली, बल्कि एक सक्रिय लूट गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है.

फिलहाल, धुर्वा थाना पुलिस की तत्परता से लूट की वारदात का कुछ ही मिनटों में खुलासा हो गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News