Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JPSC PT Result-2026 OUT :                                              झारखंड लोक सेवा आयोग ने किया जारी,मेन्स एग्जाम 18 जुलाई से,आवेदन शुरू

JPSC PT Result-2026 OUT : झारखंड लोक सेवा आयोग ने किया जारी,मेन्स एग्जाम 18 जुलाई से,आवेदन शुरू

Kashish News 1 week ago

BIG BREAKING: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर दिया है. इसमें कुल 2,204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. यह परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की गई थी.

झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटाए जाने के बाद आयोग ने आदेश के आलोक में इसका परिणाम जारी किया है.

पीटी परीक्षा-2026 का रिजल्ट लिंक 3 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक (PT) परीक्षा 2026 का रिजल्ट लिंक 3 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है. आयोग ने परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में PDF फॉर्मेट में जारी किया है,जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी मुख्य परीक्षा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या गलती सामने आने पर उसमें आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा. आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य (लिखित) परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी.पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी.

9 जुलाई की शाम 5 बजे तक चलेगीमुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी.वहीं,ऑनलाइन आवेदन के बाद आवश्यक प्रमाण-पत्रों की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में 14 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा. आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन भरने से पहले विस्तृत दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है. मुख्य परीक्षा के आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, दिव्यांगता, सरकारी सेवा, पूर्व सैनिक सहित अन्य दावों से संबंधित सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News