Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मन की बात' में गूंजा बिहार :                                              प्रधानमंत्री ने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर दिलाई पहचान

'मन की बात' में गूंजा बिहार : प्रधानमंत्री ने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर दिलाई पहचान

Kashish News 2 weeks ago

टना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय प्रसारण 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार का विशेष उल्लेख किए जाने पर आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है.

'मन की बात' के 134वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने बिहार के पारंपरिक पेय सत्तू का जिक्र किया.

बिहार के प्रसिद्ध जर्दालु आम की भी चर्चा

'मन की बात कार्यक्रम' में बिहार के प्रसिद्ध जर्दालु आम की चर्चा को भी मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए गौरव का विषय बताया है.सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे बिहार के किसानों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी.मुख्यमंत्री ने इसे बिहार की कृषि और खाद्य परंपरा का सम्मान बताया. सीएम ने कहा किबिहार की सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है.

प्रधानमंत्री के उल्लेख से राज्यवासियों का बढ़ाआत्मविश्वास

प्रधानमंत्री के उल्लेख से राज्यवासियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बिहार के उत्पादों को देश-विदेश में प्रचार मिलेगा. सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की ओर से हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है.

बिहार सदियों सेदेश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सदियों से अपनी सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों और लोक परंपराओं के माध्यम से देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है. प्रधानमंत्री के इस उल्लेख से राज्य के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि इससे बिहार के कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचेगा. साथ ही राज्य की सकारात्मक छवि और मजबूत होगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News