Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नशे के सौदागरों पर शिकंजा :                                              चतरा पुलिस ने किया साढ़े 12 लाख का डोडा बरामद,बिहार सप्लाई करने का खेल ध्वस्त

नशे के सौदागरों पर शिकंजा : चतरा पुलिस ने किया साढ़े 12 लाख का डोडा बरामद,बिहार सप्लाई करने का खेल ध्वस्त

Kashish News 1 week ago

तरा: प्रतापपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरकाखुर्द गांव से भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा बरामद किया है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चरकाखुर्द गांव में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान तस्कर सुनील कुमार के घर से छह अलग-अलग प्लास्टिक बोरियों में रखा गया 83 किलो 790 ग्राम प्रतिबंधित अफीम बरामद किया गया.

बरामद डोडा को बिहार बेचने की थी योजना

एसडीपीओ नें बताया कि जब्त डोडा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद डोडा को बिहार ले जाकर बेचने की योजना बनाई गई थी. पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पूरे नेटवर्क कोखंगालने में जुटीपुलिस

पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके. प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चतरा पुलिस नशे के कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. जो भी व्यक्ति मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर

एसडीपीओ नें कहा कि किसी भी कीमत पर जिले को नशा तस्करों का सुरक्षित ठिकाना बनने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि पुलिस का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अभियान में प्रतापपुर अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू और थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News