Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रिंस खान कनेक्शन पर सियासत :                                              धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने लगाया बड़ा आरोप,विधायक अरूप चटर्जी को घेरा

प्रिंस खान कनेक्शन पर सियासत : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने लगाया बड़ा आरोप,विधायक अरूप चटर्जी को घेरा

Kashish News 1 week ago

नबाद: प्रिंस खान कनेक्शन पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दोनों नेता एक-दूसरे पर गैंगस्टर प्रिंस खान को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं.

इस बीच धनबाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर सांसद ढुल्लू महतो ने विधायक अरूप चटर्जी को भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का मेन शूटर बताया है.

मासस के लोग उग्रवादी गतिविधियों से जुड़ रहे

धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने अरूप चटर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मासस के लोग उग्रवादी गतिविधियों से जुड़ रहे हैं और इस संबंध में प्रधानमंत्री की भी टिप्पणी का हवाला दिया. उन्होंने अरूप चटर्जी पर आरोप लगाया है कि वे दो-दो हत्या के मामलों को मैनेज किया है. वहीं, सांसद ने मोइज़ खान और रिजवान सिद्दिकी के गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंधों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

'प्रिंस खान केपूरे नेटवर्क का सरगना निरसा विधायक'

ढुल्लू महतो ने दावा किया है कि पूरे नेटवर्क का सरगना निरसा विधायक अरूप चटर्जी हैं. ढुल्लू महतो ने यह भी आरोप लगाया है कि निरसा में बन रहे एलिवेटेड रोड परियोजना में 6 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अरूप चटर्जी की पार्टी के नेता का कनेक्शन गैंगस्टर प्रिंस खान के मुख्य शूटरों से रहा है और अभी फरार चल रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News