Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राज्यसभा चुनाव पर घमासान :                                              कांग्रेस प्रभारी के.राजू ने सीएम से की मुलाकात,उम्मीदवार चयन पर मंथन जारी

राज्यसभा चुनाव पर घमासान : कांग्रेस प्रभारी के.राजू ने सीएम से की मुलाकात,उम्मीदवार चयन पर मंथन जारी

Kashish News 1 week ago

रांची: झारखंड में राजसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस प्रभारी और तेलांगना के डिप्टी सीएम के.राजू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पार्टी विधायकों से मोरहाबादी स्टेट गेस्ट हाउस में वन टू वन मुलाकात की और कई निर्देश दिए.

दोनों सीट पर जीत का दावा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और तेलांगना के डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएलपी राजेश कच्छप ने कहा कि हमें गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है. गठबंधन मजबूत है. JMM से एक उम्मीदवार और कांग्रेस से भी एक उम्मीदवार राज्यसभा के चुनाव में होगा. उन्होंने कहा कि संख्या बल हमारे पास पर्याप्त है. हमें इस संख्या को बचा कर रखना है. जिस पर प्रदेश प्रभारी के साथ मंथन चल रहा है, क्योंकि इस चुनाव में बीजेपी भी अपना उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन हमारे पास गठबंधन दलों की संख्या ज्यादा जिसे हमें वोट के रूप में राज्यसभा चुनाव में परिवर्तित करना है और हमें विश्वास है कि इन दोनों सीट को हम जरूर जीतेंगे.

सीएम से नेताओं की मुलाकात

वहीं, कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि सीएम से प्रदेश प्रभारी और तेलांगना के डिप्टी सीएम ने मुलाकात की है और इन नेताओं ने यह विश्वास दिलाया है कि राज्यसभा के चुनाव में प्रदेश से ही उम्मीदवार होगा. जिससे यहां के कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा. अनूप सिंह ने कहा कियह बहुत ही अच्छी पहल राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से की गई है. सभी विधायक एकजुट है और हम बहुमत में है. आखिरी निर्देश सीएम को देना है कि सीट शेयरिंग क्या होगी और राज्यसभा उम्मीदवार के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं निर्णय ले तो यह बेहतर होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News