Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रक्षाबंधन का पर्व :                                              सीएम हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी ने बांधा राखी,दीर्घायु जीवन की कामना की

रक्षाबंधन का पर्व : सीएम हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी ने बांधा राखी,दीर्घायु जीवन की कामना की

Kashish News 1 week ago

रांची:भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा. रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की.

इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की. इस आत्मीय अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को श्रावण पूर्णिमा और पवन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाल जीवन की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे.


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News