Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रांची के IIM संस्थान में खेलो इंडिया संवाद :                                              'खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ' कार्यक्रम,नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन

रांची के IIM संस्थान में खेलो इंडिया संवाद : 'खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ' कार्यक्रम,नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन

Kashish News 1 week ago

रांची: जिले के आईआईएम शिक्षण संस्थान में खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया संवाद खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए.

इस कार्यक्रम के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज खेलो इंडिया के माध्यम से लाखों युवाओं एवं बच्चों को एक प्लेटफार्म मिल गया है. गांव मोहल्ला में अनेक प्रतिभाएं हैं उन प्रतिभाओं को उचित मंच मिलेगा.


उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री का संबोधन खेलो इंडिया डायलॉग के साथ 2030 में कॉमनवेल्थ करने जा रहा है और 2036 में ओलंपिक प्रधानमंत्री का संकल्प है कि यह भारत में हो,लेकिन उसके लिए हमें पदक तालिका में आगे आना होगा. आज पूरे देश में खेलो इंडिया के माध्यम से खेल में अपना भविष्य युवा देख रहा है. उसके लिए यह प्रेरणादायक है. आने वाले दिनों में देश लगातार खेल में तरक्की कर रहा है. इस मोटिवेशन से खेल आगे बढ़ेगा.

प्रधानमंत्री के संवाद से विद्यार्थियों और खिलाड़ी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक बातों से हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है. प्रधानमंत्री खेल को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजना लाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. देश खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News