Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिवान गोलीकांड जांच को लेकर कांग्रेस टीम बिहार में :                                              पटना पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी ने NDA सरकार पर छात्रों पर अत्याचार का लगाया आरोप

सिवान गोलीकांड जांच को लेकर कांग्रेस टीम बिहार में : पटना पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी ने NDA सरकार पर छात्रों पर अत्याचार का लगाया आरोप

Kashish News 1 week ago

टना: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शनिवार को पटना पहुंचे. उन्होंने बिहार के सिवान में पुलिस फायरिंग की घटना और छात्रों के साथ कथित अत्याचार के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर एक टीम बिहार पहुंची है, जो सिवान में हुई घटना की जांच करेगी और पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी. उनका कहना था कि जिस तरह दिल्ली में छात्रों के साथ अत्याचार हुआ, उसी प्रकार बिहार में भी छात्रों के साथ अन्याय हुआ है. कांग्रेस इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और अलग-अलग स्थानों पर अपनी टीमों को भेजकर तथ्यों की जानकारी जुटा रही है.

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पत्रकारों ने इमरान प्रतापगढ़ी से सवाल पूछने की कोशिश की. इस दौरान वहां मौजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. मौके पर मौजूद पत्रकारों ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने से रोकने के लिए कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीछे धकेला. धक्का-मुक्की के बीच इमरान प्रतापगढ़ी अपनी गाड़ी में बैठे रहे और गाड़ी आगे बढ़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए गाड़ी से उतरकर कोई हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही.

बाद में मीडिया से बातचीत में इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रही है और सिवान की घटना की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और कांग्रेस ऐसे मामलों को जनता के सामने लाने का काम करेगी.

इस दौरान उनसे कांग्रेस सांसद पप्पू यादव द्वारा सनातन वेशभूषा धारण करने और भाजपा की ओर से इसे सनातन परंपरा का अपमान बताए जाने को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा यह होना चाहिए कि भगवान राम के मंदिर में चोरी कैसे हुई. उन्होंने कहा कि भाजपा को इस सवाल का जवाब देना चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनकी आवाज बनने का काम कर रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News