Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
टोल टैक्स पर सम्राट चौधरी का बयान :                                              सीएम ने आम लोगों को दी राहत,कहा-निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टैक्स

टोल टैक्स पर सम्राट चौधरी का बयान : सीएम ने आम लोगों को दी राहत,कहा-निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टैक्स

Kashish News 1 week ago

BIHAR NEWS:बिहार में टोल टैक्स को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए आम लोगों को राहत दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में निजी वाहनों से किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई तरह की भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिन पर लोगों को भरोसा नहीं करना चाहिए।

टोल टैक्स को लेकरमुख्यमंत्री ने किया स्पष्ट

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि निजी वाहन मालिकों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि टोल व्यवस्था से जुड़े जो भी नियम लागू होंगे, वे केवल निर्धारित श्रेणी के व्यावसायिक या अन्य पात्र वाहनों पर ही लागू होंगे। निजी कार, मोटरसाइकिल और अन्य व्यक्तिगत उपयोग के वाहनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का कोई आधार नहीं है।

सीएम की अपील,किसी भी अफवाह या अपुष्ट खबर पर नहीं करें विश्वास

सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें और केवल सरकार की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी को ही सही मानें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कोई भी फैसला आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

निजी वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की अटकलों पर लगा विराम

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद निजी वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि निजी वाहन चालकों को किसी नए टोल टैक्स का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है और टोल व्यवस्था को लेकर फैली भ्रम की स्थिति भी काफी हद तक साफ हो गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News