Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
टूटते रिश्ते को मिला नया जीवन :                                              बिहार राज्य महिला आयोग की पहल से फिर एक हुए पति-पत्नी

टूटते रिश्ते को मिला नया जीवन : बिहार राज्य महिला आयोग की पहल से फिर एक हुए पति-पत्नी

Kashish News 1 week ago

टना:रिश्तों में बढ़ती दूरियों के बीच बिहार राज्य महिला आयोग की पहल एक परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आई. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा के सतत प्रयास और आयोग की प्रभावी काउंसिलिंग के परिणामस्वरूप एक बिखरता परिवार फिर से एक हो गया.

पारिवारिक विवाद और अलगाव के कारण पत्नी ने अपने वैवाहिक जीवन के सभी प्रतीक—चूड़ी,बिंदी और सिंदूर—का त्याग कर दिया था. लेकिन आयोग द्वारा दोनों पक्षों की लगातार काउंसिलिंग,संवाद और समझाइश के बाद रिश्तों में आई खटास दूर हुई और दोनों ने नए सिरे से साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया.

भावुक क्षण तब देखने को मिला जब पति ने अपनी पत्नी को फिर से चूड़ी,बिंदी और मांग सिंदूर भरा और सम्मानपूर्वक अपने साथ घर ले गए. यह दृश्य न केवल दोनों परिवारों के लिए खुशी का अवसर बना,बल्कि यह भी संदेश दे गया कि संवाद और सकारात्मक प्रयासों से टूटते रिश्तों को भी फिर से जोड़ा जा सकता है.

इस अवसर पर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा ने दंपती को उनके सुखद,समृद्ध और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना ही नहीं,बल्कि जहां संभव हो वहां आपसी समझ,सम्मान और विश्वास के आधार पर परिवारों को जोड़ने का भी प्रयास करना है.

राज्य महिला आयोग ने इस पहल को परिवार,संवाद और सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि आगे भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ परिवारों में सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट --

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kashish News