Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
9 जुलाई से खुलेगा लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का आईपीओ

9 जुलाई से खुलेगा लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का आईपीओ

Khabar Din Raat 1 week ago

मुंबई। कोलकाता स्थित लेजर पावर एंड इंफ्रा लिमिटेड (एलपीआईएल) 9 जुलाई से अपना ₹742 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। यह इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा।

कंपनी बिजली पारेषण एवं वितरण क्षेत्र के लिए पावर केबल, कंडक्टर और विशेष उत्पादों का निर्माण करती है।

आईपीओ में ₹542 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर शेयरधारकों की ओर से ₹200 करोड़ तक के शेयर बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) के तहत पेश किए जाएंगे। नए इश्यू से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा, लगभग ₹490 करोड़, कंपनी अपने कर्ज के पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान में लगाएगी, जबकि शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च होगी।

पश्चिम बंगाल में कंपनी की तीन विनिर्माण इकाइयों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 85,448 मीट्रिक टन है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने ₹2,326 करोड़ का राजस्व और ₹151 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। 31 मार्च 2026 तक इसकी ऑर्डर बुक ₹3,243 करोड़ रही। कंपनी भारतीय रेलवे सहित कई सरकारी और निजी संस्थानों को आपूर्ति करती है। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, देश में बिजली अवसंरचना, रेलवे विद्युतीकरण और स्मार्ट ग्रिड परियोजनाओं के चलते केबल एवं वायर उद्योग में तेज़ वृद्धि की संभावनाएँ बनी हुई हैं।

(अनिल बेदाग)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat