Dailyhunt
आईपीएल मैच पर लग रहा था सट्टा: सट्टा खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल मैच पर लग रहा था सट्टा: सट्टा खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar Din Raat 2 weeks ago

यपुर। शहर में आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस थाना सुभाष चौक ने कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब-किताब भी बरामद किया गया है।

फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर प्रथम) नीरज पाठक और सहायक पुलिस आयुक्त मानक चौक पीयूष कविया के निर्देशन में थानाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौमूं हवेली स्थित जेसियाराम धर्मशाला के पास एक मकान में कुछ लोग मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी।

जहां तीन व्यक्तियों को सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज सिंह (40), कल्पेश जायसवाल (37) और इरफान (36) शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 10 हजार रुपए की नकद सट्टा राशि, 5 मोबाइल फोन और लाखों रुपए के लेन-देन से संबंधित 3 रजिस्टर जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat