Dailyhunt
अवैध हथियार देशी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार देशी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने विशेष अभियान ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत महेश नगर थाना पुलिस साथ मिलकर अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के पास से एक अवैध हथियार देशी पिस्टल और दो मैग्जीन भी जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध ) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी को सूचना मिली थी कि महेश नगर क्षेत्र की सुंदर विहार कॉलोनी में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 देशी पिस्टल व 2 मैगजीन बरामद किए गए।

नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु बैरागी (33) निवासी मोहानपुरा, थाना इंद्रगढ़ जिला बूंदी (हाल निवासी सुंदर विहार, महेश नगर जयपुर) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी से पूछताछ जारी है और अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat