Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

Khabar Din Raat 5 months ago

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन आग' के तहत जयपुर पूर्व जिला विशेष टीम (डीएसटी) और रामनगरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि डीएसटी और रामनगरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कार्रवाई की। जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अलवर निवासी ओमप्रकाश सैनी उर्फ लहरी (24) को गिरफ्तार किया गया है।

जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस,बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसे आरोपी ने नारायण विहार इलाके से चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार झोटवाड़ा क्षेत्र में एक अज्ञात युवक से खरीदा था। आरोपी के खिलाफ रामनगरिया थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

इनमें मानसरोवर व शिप्रापथ थानों में चोरी और लूट के दो-दो मामले, श्याम नगर में चोरी के दो मामले तथा करणी विहार, वैशाली नगर और महेश नगर थानों में नकबजनी सहित अन्य मामलों के तीन प्रकरण शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियारों के नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी सुखबीर सिंह और रामनगरिया थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन में कांस्टेबल राजेश और नीरज का विशेष योगदान रहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat