Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एमएनआईटी में अकादमिक लेखन और प्रकाशन पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

एमएनआईटी में अकादमिक लेखन और प्रकाशन पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) जयपुर के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से "नेविगेटिंग एकेडमिक राइटिंग एंड पब्लिशिंग: कंटेम्पररी टूल्स एंड रिसोर्सेज़" विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ हुआ।

यह कार्यशाला 6 से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में कार्यशाला के संयोजक प्रो. नूपुर टंडन, प्रो. विभूति सिंह शेखावत और प्रो. मंजू सिंह ने संसाधन विशेषज्ञों (रिसोर्स पर्सन्स) का स्वागत किया। कार्यशाला की समन्वयक डॉ. प्रीति भट्ट और डॉ. नीरजा सारस्वत ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के उद्देश्य, कार्यक्रम और अकादमिक लेखन एवं शोध प्रकाशन में समकालीन संसाधनों के महत्व की जानकारी दी। उद्घाटन सत्र के बाद दो विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए।

पहले सत्र में प्रो. परख हून ने "स्कोपस/वेब ऑफ साइंस में प्रकाशन के लिए नवाचारी रणनीतियां" विषय पर शोध पत्रों के गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रो. पंचानन मोहंती ने "एकेडमिक राइटिंग के बेसिक्स" विषय पर प्रभावी शोध लेखन की मूलभूत अवधारणाओं और तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में शोधार्थी, शिक्षक और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat