Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एरिया डोमिनेशन अभियान: 604 बदमाश व असामाजिक तत्व गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन अभियान: 604 बदमाश व असामाजिक तत्व गिरफ्तार

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। राजधानी में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए जयपुर पूर्व जिला पुलिस ने दो दिवसीय 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। 29 और 30 जुलाई को चलाए गए अभियान में 604 बदमाशों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने 90 विशेष टीमों के जरिए जिलेभर में 500 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि कार्ययोजना के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन एवं सभी एसीपी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 34 हिस्ट्रीशीटर, 30 स्थायी वारंटी और पूर्व के मामलों में एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं धारा 170 बीएनएस के तहत 497 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नशे के कारोबार पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मादक पदार्थ जब्त किए। अवैध शराब के खिलाफ 13 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब जब्त की गई। इसके अलावा अन्य अधिनियमों के तहत 15 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

डीसीपी (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और अपराधियों में कानून का भय कायम रखने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat