Dailyhunt
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 70 से ज्यादा मकान मालिकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 70 से ज्यादा मकान मालिकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। जयसिंहपुरा खोर में किराए पर रहने वाले आतंकवादी खरगोश का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर 70 से ज्यादा मकान मालिकों पर बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखने का मामला दर्ज किया है।

एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा ने बताया कि वारदातों को अंजाम देने के बाद वांछित बदमाश अपना नाम और पता बदलकर किराएदार के रूप में जयपुर में आकर फरारी काट रहे है। बदमाशों के इरादों पर पानी फेरने के लिए पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया है। अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 73 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिसमें पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदय ग्रीन रेसीडेंसी में पुलिस ने छापेमारी कर बिना सत्यापन के रह रहे 26 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें से दो बदमाशों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है। वहीं पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कानोता थाना इलाके में स्थित बगराना के जेडीए फ्लैट्स में करीब 1 हजार फ्लैट्स की जांच के दौरान 47 किराएदारों को हिरासत में लिया है , जिनके पास कोई किरायानामा या पुलिस सत्यापन नही है।

इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही पुलिस ने उन मकान और फ्लैट मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। जो बिना पुलिस सत्यापन के अपने घर किराए पर दे रहे है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat