Dailyhunt
जयपुर में गन स्टोर की आड़ में बिक रहे थे अवैध कारतूस, पुलिस ने संचालक को दबोचा

जयपुर में गन स्टोर की आड़ में बिक रहे थे अवैध कारतूस, पुलिस ने संचालक को दबोचा

Khabar Din Raat 2 weeks ago

यपुर। राजधानी की रामगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों और वन्यजीव अंगों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शिकार गन स्टोर' के संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कारतूस, एक राइफल और टाइगर (बाघ) की पुरानी खाल बरामद की है।

आरोपी अपनी लाइसेंसी दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में लिप्त था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि एटीएस से एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर एसीपी माणक चौक के नेतृत्व में रामगंज बाजार स्थित शिकार गन स्टोर और आरोपी के निवास स्थान पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला बिसायतियान स्थित मकान नंबर 817 में अवैध हथियारों का जखीरा मिला।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद जहीरुद्दीन (64) निवासी रामगंज बाजार, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मौके से एक .22 बोर की अवैध राइफल (बोल्ड एक्शन), विभिन्न बोर के कुल 282 प्रतिबंधित कारतूस और एक टाइगर (बाघ) की पुरानी खाल भी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जहीरुद्दीन की माणक चौक इलाके में शिकार गन स्टोर नाम से लाइसेंसी दुकान है। वह इसी दुकान की आड़ में अवैध रूप से कारतूस और हथियार लोगों को बेचता था। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी ने ये हथियार किन लोगों से खरीदे थे और वह इन्हें किन्हें सप्लाई करने वाला था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat