Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कैटरकॉन इंडिया-2026 में एफएआईसी अवॉर्ड्स में 18 राज्यों के कैटरर्स सम्मानित

कैटरकॉन इंडिया-2026 में एफएआईसी अवॉर्ड्स में 18 राज्यों के कैटरर्स सम्मानित

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (एफएआईसी) एवं जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कैटरकॉन इंडिया-2026 के दूसरे दिन एफएआईसी अवॉर्ड्स-2026 समारोह आकर्षण का केंद्र रहा।

समारोह में राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि देशभर से आए कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा का कीनोट सत्र रहा। उन्होंने उद्यमिता, नेतृत्व, बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विचार साझा करते हुए कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप विकसित करने का आह्वान किया।

फूड सेफ्टी विशेषज्ञ डॉ. वी. पसुपति ने एफएसएसएआई नियमों, आईएसओ-22000, एचएसीसीपी, जीएमपी और जीएचपी से जुड़े तकनीकी सत्रों में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन के वैश्विक मानकों की जानकारी दी। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग उद्यमिता, रोजगार सृजन, पर्यटन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों से नवाचार, कौशल विकास और वैश्विक गुणवत्ता मानकों को अपनाने का आह्वान किया। एफएआईसी अवॉर्ड्स-2026 में 18 राज्यों की 16 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैटरर्स को सम्मानित किया गया। प्रमुख पुरस्कार विजेताओं में निशिका सांखिया (निष् बेकस), कुणाल पाटोलिया (सेवन स्काई कैटरर्स), रिद्धि शर्मा (पार्टीवालाज) और विकास व्यास (रॉयल राजस्थानी किचन) शामिल रहे।

एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा कि यह आयोजन भारतीय कैटरिंग उद्योग में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ नए अवसर, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देगा। मानद वरिष्ठ महासचिव किरीट बुधदेव ने इसे उद्योग की प्रगति और एकजुटता का प्रतीक बताया, जबकि एफएआईसी के उपाध्यक्ष सुनील सोनखिया ने कहा कि जयपुर ने एक बार फिर विश्वस्तरीय आयोजनों की सफल मेजबानी कर अपनी क्षमता साबित की है।

सम्मेलन के दूसरे दिन 3,000 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें कैटरर्स, बैंक्वेट संचालक, होटल व्यवसायी, रेस्तरां एवं कैफे संचालक, बेकरी और डेयरी उद्योग से जुड़े उद्यमी शामिल रहे। साथ ही 500 से अधिक प्रदर्शकों ने कमर्शियल किचन उपकरण, फूड प्रोसेसिंग तकनीक, हॉस्पिटैलिटी समाधान, खाद्य उत्पाद, पैकेजिंग, सॉफ्टवेयर और लॉजिस्टिक्स से जुड़े नवीन उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसे व्यापारिक आगंतुकों ने सराहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat