Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नारायणगढ़ पैलेस में सर्व हिंदू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

नारायणगढ़ पैलेस में सर्व हिंदू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

Khabar Din Raat 3 days ago

यपुर। स्वेज फार्म रोड सोडाला स्थित नारायणगढ़ पैलेस में 240वें 'सर्व हिंदू समाज विवाह योग्य युवक-युवती सामूहिक परिचय सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। जयपुर माली (सैनी) समाज विकास आदर्श संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सर्व समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर योग्य जीवनसाथी चुनने में मदद करना रहा।

सम्मेलन को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए इसे दो विशेष चरणों में विभाजित किया गया था । जहां प्रथम चरण के इस सत्र में विशेष रूप से उच्च शिक्षित युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना और अपने परिवार का परिचय दिया। वहीं द्वितीय चरण के इस सत्र में अन्य सभी श्रेणी के प्रतिभागियों ने अपने अभिभावकों के साथ मंच साझा करते हुए अपनी शैक्षणिक योग्यता और प्राथमिकताओं को सामने रखा।

इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहु-सामुदायिक स्वरूप रहा। आयोजन में किसी एक वर्ग के बजाय सर्व समाज की भागीदारी देखने को मिली, जिसमें मुख्य रूप से राजपूत, सिंधी, गुर्जर, जाट, ब्राह्मण, कुमावत, कोली, बलाई एवं सैनी (माली) समाज सहित विभिन्न समाजों के युवक-युवतियों ने अपने माता-पिता और अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया।

इस परिचय सम्मेलन में न केवल जयपुर बल्कि राजस्थान के कोने-कोने से लोग पहुंचे। सम्मेलन में अजमेर, झुंझुनूं, सीकर, दूदू, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर तथा टोंक सहित कई शहरों से आए 25 युवतियों और 250 युवकों ने पंजीयन करवाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

अभिभावकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के व्यस्त दौर में ऐसे सामूहिक मंच रिश्तों को तय करने में समय और धन दोनों की बचत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों और समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat