Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नशे की लत पूरी करने के लिए साइकिलें चुराने वाला शातिर 'कब्बू' गिरफ्तार

नशे की लत पूरी करने के लिए साइकिलें चुराने वाला शातिर 'कब्बू' गिरफ्तार

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं उसकी निशानदेही पर चोरी की कुल सात साइकिलें बरामद की हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए कॉलोनियों में रेकी कर साइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आदतन चोर राहुल स्वामी उर्फ कब्बू (27) निवासी पुराना विद्याधर नगर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने विनायक एन्क्लेव-2, शंकर विहार (मुरलीपुरा) स्थित पार्किंग से साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर देशप्रेम नगर की एक खाली जमीन में झाड़ियों और पेड़ों की ओट में छिपाकर रखी गई छह अन्य चोरी की साइकिलें भी बरामद की है।

मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि आरोपित को मुखबिर की सूचना पर ईंट मंडी पुलिया, सर्विस रोड विकास नगर (एनएचएआई पार्क के सामने) से पकडा है।
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले कॉलोनियों और गलियों में पैदल घूमकर रेकी करता था। सुनसान स्थानों पर खड़ी साइकिलों को निशाना बनाकर चोरी करता और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्हें बेच देता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध विद्याधर नगर, मुरलीपुरा एवं झोटवाड़ा थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।इस कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल रोहिताश्व, अनिल कुमार, पूरणमल एवं रवि शंकर की विशेष भूमिका रही।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat