Dailyhunt
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपित गिरफ्तार

नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपित गिरफ्तार

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। शहर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में सब्जी की दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 की शाम को नींबू उधार देने को लेकर कुछ युवकों और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार पप्पू लाल सैनी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

घटना के संबंध में जयसिंहपुरा खोर थाने में दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर प्रथम) नीरज पाठक के सुपरविजन में सुरेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित शर्मा (29), किशन सैनी (30), अमित सैनी (20) और शैलेन्द्र पांचाल (34) को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपित जयसिंहपुरा खोर के रहने वाले है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुकानदार द्वारा उधार में नींबू नहीं देने पर उन्होंने इलाके में भय पैदा करने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

जयसिंहपुरा खोर थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के जयसिंहपुरा खोर स्थित घरों पर दबिश दी थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी घर से फरार होकर जयपुर दिल्ली रोड स्थित चंदवाजी में रुके हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर चंदवाजी से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल चलाया। जहां सब्जी वाले की पिटाई की थी। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए पैदल चलकर थाने तक पहुंचे। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat