Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Khabar Din Raat 14 hrs ago

यपुर। फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंधीकैंप थाना पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जोधपुर स्थित पारिवारिक न्यायालय संख्या-2 से दो स्थाई वारंट जारी थे।

पुलिस ने आरोपी के जयपुर पहुंचने की सूचना मिलने पर जाल बिछाया और उसे दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते सिंधीकैंप थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार आसूचना संकलन कर रही थी। आरोपी पिछले लंबे समय से अपने पते से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी जयपुर आने वाला है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने रणनीति बनाकर निगरानी शुरू की। जैसे ही आरोपी जयपुर पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

थानाधिकारी वंदना नरूला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भवानी सिंह (51) निवासी पोलो विक्ट्री जयपुर है। उसके खिलाफ जोधपुर पारिवारिक न्यायालय संख्या-2 से दो स्थाई वारंट जारी थे। पुलिस आरोपी को सोमवार को जोधपुर स्थित पारिवारिक न्यायालय संख्या-2 में पेश करेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat