Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
परीक्षा देने आए अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने 20 मिनट में खोज लौटाया

परीक्षा देने आए अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने 20 मिनट में खोज लौटाया

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। एनटीपीसी की परीक्षा देने जयपुर आए एक अभ्यर्थी का जरूरी दस्तावेज और सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया। अभ्यर्थी ने सिंधी कैंप थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 20 मिनट में ऑटो का पता लगाकर बैग सुरक्षित बरामद कर अभ्यर्थी को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के बाहर से जयपुर परीक्षा देने आया अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से लौटते समय ऑटो/ई-रिक्शा में अपना बैग भूल गया। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला तो वह सिंधी कैंप थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

मामले की सूचना मिलते ही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गणेश लाल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। उन्होंने संभावित रूट पर पुलिस वाहन से तलाश और चेकिंग की। पुलिस के प्रयासों से करीब 20 मिनट में ऑटो का पता लगा लिया गया और अभ्यर्थी का बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सौंप दिया गया।

बैग वापस मिलने पर अभ्यर्थी ने सिंधी कैंप थाना पुलिस और हेड कांस्टेबल गणेश लाल का आभार जताया। वीडियो संदेश में उसने दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के प्रति राजस्थान पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की सराहना की।

हेड कांस्टेबल गणेश लाल ने आमजन से अपील की कि यात्रा के दौरान सामान का विशेष ध्यान रखें। ऑटो या टैक्सी में बैठते समय वाहन का नंबर नोट करने या उसकी फोटो लेने की आदत रखें, ताकि सामान छूटने की स्थिति में वाहन की पहचान आसानी से हो सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat