Dailyhunt
प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख

प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। दिल्ली रोड स्थित राई की कोठी क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्पार्किंग से शुरू हुई आग की लपटें

स्थानीय निवासी मोहन ने बताया कि गोदाम के ठीक ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं, जिनमें बुधवार-गुरुवार रात से ही लगातार स्पार्किंग हो रही थी। मोहन की पत्नी को सबसे पहले आग का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर परिजनों और आसपास के लोगों को जगाया। आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक धुएं के गुबार उठने लगे।

दमकल की 12 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही आमेर पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हालांकि स्थानीय लोगों ने शुरुआती 15 मिनट तक बाल्टी और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण काबू पाना मुश्किल था। दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पाया।

मालिक का लाखों का नुकसान

गोदाम मालिक ने बताया कि यह प्लाईवुड इवेंट का गोदाम था। आग इतनी भीषण थी कि अंदर रखा सारा स्टॉक जलकर स्वाहा हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। फिलहाल, आमेर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat