Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

Khabar Din Raat 3 weeks ago

यपुर। रामगंज थाना क्षेत्र के पतंग वालों के मोहल्ले में शनिवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी ने खुद के हाथ पर भी चाकू से वार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थानाधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी बशीर उर्फ बाबा ने मोहसिन पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन और गाल पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और घायल मोहसिन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस हमले के कारणों की जांच कर रही है। घायल मोहसिन का अस्पताल में उपचार जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat