Dailyhunt
सस्ती चांदी का झांसा देकर 5 लाख ठगने वाली गुजराती गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

सस्ती चांदी का झांसा देकर 5 लाख ठगने वाली गुजराती गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने सस्ती दरों पर सोना-चांदी उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाली गुजराती गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से सस्ती चांदी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए ठग लिए थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महबूब शेख और इब्राहिम छीपा के रूप में हुई है, जो गुजरात के बटवा क्षेत्र के निवासी हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

परिवादी हरीश कुमार मीणा ने 3 मई को रामनगरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी मुलाकात संजय उदयवाल के माध्यम से महबूब शेख से हुई थी। महबूब ने खुद को फैक्ट्री में चांदी बनाने वाला बताते हुए कम दाम में चांदी देने का झांसा दिया।

आरोपी ने उसे कॉल कर शिकारपुरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में बुलाया, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सस्ती चांदी देने का भरोसा दिलाकर उससे 5 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद ना तो चांदी दी और ना ही पैसे लौटाए।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपियों को

मामले के खुलासे के लिए रामनगरिया थानाधिकारी उदयभान यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी शिकारपुरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में किराए पर रह रहे हैं। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 4.50 लाख रुपए, नकली सोना-चांदी को असली दिखाने में इस्तेमाल की जाने वाली सील, मोहर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

रिमांड पर पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस प्रकार की वारदातों में पहले भी शामिल रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य ठगी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat