Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी के पास मिला मोबाइल

सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी के पास मिला मोबाइल

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। लाल कोठी थाना इलाके में स्थित सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है। जेल प्रहरी राजेश सिंह तंवर ने इस संबंध में लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया है।

एसआई श्याम सुंदर ने बताया मंगलवार देर शाम को सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर-07 की बैरक नंबर-07 में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां बंद विचाराधीन बंदी दिनेश राठी उर्फ अनमोल उर्फ राहुल पुत्र देवेंद्र राठी के पास से गुलाबी रंग का कैचोडा मोबाइल फोन ए-27 बरामद हुआ।

एसआई ने बताया कि मोबाइल फोन के साथ उसकी बैटरी और सिम भी बरामद की गई है। मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन ने लाल कोठी थाना पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल फोन जेल के अंदर पहुंचने और उसके इस्तेमाल से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल जेल के अंदर किस माध्यम से पहुंचा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat