Dailyhunt
शादी का झांसा दे नाबालिग से दुष्कर्म

शादी का झांसा दे नाबालिग से दुष्कर्म

Khabar Din Raat 0 months ago

यपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में एक नाबालिग युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शातिर युवक पांच से युवती को झांसा देकर उसके आबरु से खेलता रहा और दूसरी युवती से जान पहचान होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी करने से इनकार कर दिया।

खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़िता ने थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती का आरोप है कि पांच साल पहले वो 14 साल की थी। तभी उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई । आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर पांच साल तक उसकी आबरु से खेलता रहा।

इसी दौरान आरोपी युवक ने किसी ओर युवती को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और बालिक होने पर पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता को खुद के साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और उसने आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat