Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शातिर चोर फरमान उर्फ राजा गिरफ्तार

शातिर चोर फरमान उर्फ राजा गिरफ्तार

Khabar Din Raat 2 weeks ago

यपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक पुराने मामले का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबोचा।

आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक पुराने मामले का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर फरमान उर्फ राजा (22) पुत्र नजाकत निवासी रशीद बिहारी कॉलोनी, दिल्ली बाईपास रोड, सडवा, थाना जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनसान और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े वाहनों की रैकी करता था। जैसे ही वाहन मालिक थोड़ी देर के लिए दूर जाता, आरोपी लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस आरोपी से शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि परिवादी रोहित राव ने वर्ष 2023 में कालवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उसकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (आरजे 14 केके 2158) रिद्धि-सिद्धि कॉलेज के पास स्थित सौर ऊर्जा शोरूम और शराब गोदाम के बीच खड़ी थी। वह कुछ देर के लिए सब्जी खरीदने गया और इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गया।

इस संबंध में कालवाड़ थाने में मुकदमा संख्या 336/2023 धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बाद विशेष टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल दुर्गाप्रसाद, कांस्टेबल सुरेश कुमार और कांस्टेबल हीरालाल शामिल थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat