Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तरमीम और पैमाइश रिपोर्ट के बदले 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी व दलाल गिरफ्तार

तरमीम और पैमाइश रिपोर्ट के बदले 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी व दलाल गिरफ्तार

Khabar Din Raat 1 week ago

यपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जैसलमेर में कार्रवाई करते हुए अजासर पटवार हल्का के पटवारी लखवीर यादव और उसके निजी दलाल जेठुसिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जैसलमेर को शिकायत मिली थी कि परिवादी के पिता के खेत की पुनः तरमीम कर राजस्व रिकॉर्ड में इन्द्राज करने तथा पैमाइश की मौका रिपोर्ट देने के एवज में पटवारी लखवीर यादव अपने साथ काम करने वाले निजी व्यक्ति जेठुसिंह के माध्यम से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था और परिवादी को लगातार परेशान कर रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत चंद के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपित पटवारी लखवीर यादव तथा उसके दलाल जेठूसिंह को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया गया। ट्रैप के दौरान 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि दलाल जेठू सिंह के कब्जे से बरामद की गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat