Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar Din Raat 2 weeks ago

यपुर। बगरु थाना क्षेत्र स्थित रोटवाड़ा चौराहे पर युवक के साथ मारपीट कर उसका अपहरण करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि पीड़ित रामजीलाल की रिपोर्ट पर बगरु थाने में प्रकरण दर्ज किया था कि 26 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह रोटवाड़ा चौराहे स्थित एक शराब के ठेके पर बैठा था। इसी दौरान दिनेश यादव अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और लोहे की सरियों से उस पर हमला कर दिया।

मारपीट के बाद आरोपी उसे जबरन ऑल्टो कार में डालकर अपने साथ ले गए।
बगरु थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा के अनुसार आरोपियों ने चलती कार में भी रामजीलाल के साथ मारपीट जारी रखी। इसके बाद उससे 4,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया तथा कांसेल गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों में अचेत अवस्था में फेंककर फरार हो गए।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह, कांस्टेबल रामराज और राजू मोहम्मद ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन युवक ऑल्टो कार से उतरकर पीड़ित के साथ मारपीट करते और उसे कार में डालकर ले जाते दिखाई दिए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश यादव (35) पुत्र रामदयाल यादव निवासी महिन्द्रा सेज, जयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार (आरजे-14 सीएन-2277) तथा हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड जब्त कर ली है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल कमल यादव और कैलाश यादव, दोनों निवासी गांव झरना, थाना मोखमपुरा (जयपुर), अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Din Raat