Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर पर गेंद से हमले का दावा, भाजपा बोली-ड्रामा कर रहे

अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर पर गेंद से हमले का दावा, भाजपा बोली-ड्रामा कर रहे

ख़बर Fast 1 week ago
West Bengal News:पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हमले की खबर सामने आई है। अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की जानकारी सामने आई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद से हमला किया।सिर पर भीगा हुआ रूमाल रखे कल्याण बनर्जी ने कहा कि चंडीतला थाने में ज्ञापन देने जाने के दौरान पर उनको निशाना बनाया गया।
उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज कराने जा रहे लोगों पर हमला किया गया।ज्ञापन देने के दौरान हमले का दावाबताया जा रहा है कि जब टीएमसी अपने गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंची। ज्ञापन सौंपने से पहले तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। चोर-चोर के नारे लगाए गए। जिसके बाद माहौल गर्म हो गया।

वहीं, हालात को देखते हुए किसी भी घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने कहा कि कल्याण बनर्जी ड्रामा कर रहे हैं। Also read: कोलकाता में आंधी-बारिश का कहर...सात लोगों की मौत, उड़ान और ट्रेन सेवाएं प्रभावितअभिषेक बनर्जी पर हुआ हमलाइससे पहले 30 मई को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था। उनपर सोनारपुर में हमला हुआ।

गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की थी। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए। बता दें कि बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद हिंसा से प्रभावित टीएमसी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से निकले की यात्रा पर निकले हैं। सोनारपुर में हमले के दौरान स्थानीय लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए। अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया था।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast