Bengal Re-Polling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान हो रहा है। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 7 बजे तक वोटिंग होगी।
इसे लेकर लोगों ने सड़क जाम किया और री-पोलिंग की मांग की। लोगों का आरोप है कि स्थानीय टीएमसी विधायक जहांगीर खान के लोग उन्हें वोट करने से रोका और डराया धमकाया। Also read: Pawan Khera Bail: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को राहत, सशर्त अग्रिम जमानत मंजूरदूसरे चरण के दौरान हुआ हंगामापश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि EVM में उनके उम्मीदवारों के नाम का बटन टेप से ढक दिया गया था।
बता दें कि फलता से अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगिर खान चुनावी मैदान में है। भाजपा नेताओं ने ऐसे वीडियो साझा किए हैं। जिनमें ईवीएम पैनल पर भाजपा और सीपीएम उम्मीदवारों के नाम वाले बटन पर टेप लगे हुए थे। वहीं, मामला सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का ऐलान किया था।

