Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारत में Hisense ने 100 इंच का Mini LED TV किया लॉन्च, मिलेंगे AI फीचर्स; जानें कीमत

भारत में Hisense ने 100 इंच का Mini LED TV किया लॉन्च, मिलेंगे AI फीचर्स; जानें कीमत

ख़बर Fast 1 week ago
Hisense ने भारत में अपने प्रीमियम TV की नई रेंज लॉन्च की है। Hisense Mini LED Smart TV की इस नई सीरीज़ में 55 इंच से लेकर 100 इंच तक के स्क्रीन साइज़ वाले मॉडल शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज़ के सभी मॉडल AI-इंटीग्रेटेड हैं।
बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ, ये हाई-एंड गेमिंग फ़ीचर्स और AI इंटेलिजेंस भी देते हैं। इस स्मार्ट TV सीरीज़ के साथ, आप थिएटर जैसा अनुभव पा सकते हैं।नई टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमालHisense की यह नई सीरीज U7SE Mini LED TV के नाम से पेश की गई है। इसमें कंपनी ने कई तरह की नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसमें लगे Mini LED को छोटे-छोटे जोन्स में बांटकर बैकलाइट को कंट्रोल करती है।यह स्मार्ट टीवी Hi-QLED टेक्नोलॉजी पर काम करती है।

इसमें थिएटर वाले एक्सपीरियंस के लिए Dolby Vision IQ, HDR10+ के अलावा अडेप्टिव और फिल्ममेकर मोड दिए गए हैं। Also read: Poco के तीन स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमतेंकंपनी ने इस स्मार्ट टीवी सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो गेमिंग के लिए है। हालांकि, इस सीरीज के 100 इंच वाले मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में HDMI 2.1 के दो पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा VRR का सपोर्ट मिलेगा।इन-बिल्ट सबवूफरइस सीरीज के सभी मॉडल Hi-View AI Engine फीचर से लैस हैं।

हालांकि, 100 इंच वाले मॉडल में प्रो इंजन दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी VIDAA Smart OS पर काम करता है। इसके अलावा टीवी में इन-बिल्ट सबवूफर मिलेगा। Also read: Xiaomi ने स्टैंडिंग AC किया लॉन्च, मात्र 15 सेकेंड में करेगा कूलिंग; जानें कीमतHisense ने अपनी इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी को फिलहाल कंपनी ने सीमित रिटेलर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी इस स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकेगा।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast