Dailyhunt
चुनावी माहौल गरम...पीएम मोदी का रोड शो, राज्यों में आरोप-प्रत्यारोप तेज

चुनावी माहौल गरम...पीएम मोदी का रोड शो, राज्यों में आरोप-प्रत्यारोप तेज

ख़बर Fast 2 weeks ago

Narendra Modi Roadshow: देश के कई राज्यों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी में एक भव्य रोड शो किया और 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए AINRC-BJP गठबंधन के समर्थन की अपील की।

इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस बीच Bharatiya Janata Party ने तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने DMK गठबंधन के तहत मिली 28 सीटों में से 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

नेता पवन खेरा ने बीजेपी पर लगाया आरोप

असम में भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेरा ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेवजह विवाद खड़े कर रही है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी और असम के मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास के लिए एक रोडमैप तैयार किया है, जिसे बीजेपी के दोबारा सत्ता में आने पर लागू किया जाएगा।

केरल में भी बढ़ा विवाद

केरल में भी विवाद बढ़ गया है। CPI (M) ने कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल को कानूनी नोटिस भेजा है। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया था कि पय्यनूर में फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। इस पर CPI(M) ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने AIMIM और ISF पर मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के घेराव का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर भी इस घटना को भड़काने का आरोप लगाया है।

सुरक्षा के लिए किए गए कड़े इंतजाम

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में करीब 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात रहेंगी। ये बल वोटों की गिनती के बाद भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 200 अतिरिक्त कंपनियां EVM और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात की जाएंगी। कुल मिलाकर देश में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और सभी पार्टियां जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast