Dailyhunt
Delhi News: ड्राइविंग में जरा-सी चूक पड़ सकती है भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बढ़ी सख्ती; जानें पूरे डिटेल्स

Delhi News: ड्राइविंग में जरा-सी चूक पड़ सकती है भारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बढ़ी सख्ती; जानें पूरे डिटेल्स

ख़बर Fast 1 week ago
Delhi Traffic Rules 2026: दिल्ली सरकार ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों में सख्ती कर दी है। जिसके तहत बार-बार नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
इसी के साथ आपको 45 दिनों के अंदर अपने चालान का सेटलमेंट करना होगा। नई व्यवस्था के तहत एक साल में पांच या उससे ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले के लाइसेंस पर कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, यह बदलाव केंद्र सरकार द्वारा जारी संशोधित मोटर व्हीकल नियमों के अनुरूप लागू किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य आदतन नियम तोड़ने वालों पर लगाम कसना और दुर्घटनाओं को कम करना है।

सड़क पर आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है। ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा महत्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं।ट्रैफिक सिस्टम अब और स्मार्ट, और पारदर्शी चालान का निपटारा 45 दिनों में… pic.twitter.com/vXyOVInebv— CMO Delhi (@CMODelhi) May 5, 2026 नए ट्रैफिक नियमों की मुख्य बातें1. 5 या उससे ज्यादा पर उल्लंघन: अगर किसी भी व्यकित के 1 साल में पांच या इससे ज्यादा ई-चालान कटते हैं, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसी के साथ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी कर उसका लाइसेंस सस्पेंड किसा जा सकता है।

2. 45 दिनों का समयसीमा: ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद चालान जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद 45 दिनों के अंदर उसे या तो भुगतान करना होगा या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सबूत पेश करना होगा।3. डिजिटल सिस्टम: सभी चालान अब पूरी तरह डिजिटल होंगे। जिसके तहत ई-चालान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और वाहन डिटेल्स पर भेजे जाएंगे।इन नियमों के उल्लंघन पर भी सख्तीइसके अलावा ओवरस्पीडिंग, सिग्नल जंपिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, मोबाइल फोन यूज करते ड्राइविंग, गलत पार्किंग, रैश ड्राइविंग आदि पर भी नए नियम लागू होंगे। बता दें, गंभीर मामलों में पहले से ही सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। लेकिन अब छोटे उल्लंघनों पर भी सख्ती लागू होगी।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast