Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने पर मिल रहा बड़ा ऑफर, कंपनियां दे रही तगड़ा डिस्काउंट

एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने पर मिल रहा बड़ा ऑफर, कंपनियां दे रही तगड़ा डिस्काउंट

ख़बर Fast 2 months ago

LPG Cylinder: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार यानी 16 मार्च को देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की मौजूदा हालात पर जानकारी साझा की हैं। सुजाता शर्मा ने कहा कि पैनिक होने की वजह से बुकिंग में गिरावट दर्ज हुई है।

शनिवार यानी 14 मार्च को कुल 77 लाख घरेलू गैस सिलेंडर के बुक हुआ। जबकि, 13 मार्च को 88.8 लाख सिलेंडर बुक हुए थे। गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट करने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर में फ्री गैस रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी डिपॉजिट में छूट शामिल है।

कंपनियां दे रही ऑफर

एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने के लिए अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग ऑफर दे रही है। दिल्ली-एनसीआर में सेवाएं देने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से पीएनजी में शिफ्ट होने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले कनेक्शन लेने पर 500 रुपए की गैस फ्री देगी। महानगर गैस लिमिटेड नया घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर 500 रुपए का रजिस्ट्रेशन माफ कर दिया है। वहीं, ये कंपनी कमर्शियल कनेक्शन लेने पर 1 लाख से लेकर 5लाख तक सिक्योरिटी डिपॉजिट भी माफ कर दिया है। इसके अलावा गेल गैस लिमिटेड डोमेस्टिक पीएनजी कनेक्शन लेने पर 500 रुपए तक का गैस फ्री देगी।

जमाखोरी रोकने के लिए छापेमारी जारी

सुजाता शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ये अब 84 फीसदी से बढ़कर 87 फीसदी हो गई है। देशभर में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कहीं भी ड्राई-आउट की सूचना नहीं है। एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर संशोधन के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन हैं, उन्हें एलीपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए देशभर में छापेमारी हो रही है। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast