Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gold Silver Price 29 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दोनों की कीमतों में आई जोरदार गिरावट

Gold Silver Price 29 August 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दोनों की कीमतों में आई जोरदार गिरावट

ख़बर Fast 2 weeks ago
Gold Silver Price 29 August 2026: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और शनिवार-रविवार को बाजार बंद रहने के कारण इससे पहले के कारोबारी सत्र के रेट अहम हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2,596 रुपये यानी 1.63% गिरकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,58,996 रुपये पर बंद हुआ था।
बुलियन्स के अनुसार सोना 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,504.10 डॉलर प्रति औंस रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सभी टैक्स सहित सोने का भाव 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,59,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर, चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 4,000 रुपये यानी 1.66% टूटकर 2,36,651 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,40,651 रुपये था। बुलियन्स के अनुसार चांदी 2,37,880 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 66.26 डॉलर प्रति औंस रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये घटकर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast