Haryana News: हरियाणा में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेशभर में 25 से ज्यादा दमकल कर्मचारियों को निलंबन और सेवा समाप्ति से जुड़े आदेश जारी किए गए हैं।
Advertisement
सरकार की इस कार्रवाई के बाद कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। भिवानी में कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की प्रतियां फूंककर विरोध जताया और साफ शब्दों में चेतावनी दी। निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई से आंदोलन दबने वाला नहीं है, बल्कि अब इसे और तेज किया जाएगा।