Dailyhunt
IPL इतिहास में 200 विकेट, सुनील नरेन को शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला संदेश

IPL इतिहास में 200 विकेट, सुनील नरेन को शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला संदेश

ख़बर Fast 1 week ago
KKR vs SRH: आईपीएल 2026 में सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया। हैदराबाद के खिलाफ एक ही ओवर में 2 विकेट के लेकर उन्होंने आईपीएल में अपने नाम 200 विकेट कर लिए है। पहले नरेन ने सलील अरोड़ा को आउट किया और फिर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया।
जैसे ही सुनील नरेन ने सलील अरोड़ा को अपना शिकार बनाया, वैसे ही उनके नाम पर आईपीएल में 200 विकेट दर्ज हो गए।केकेआर की तरफ से सुनील नरेन 200 विकेट लेने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। वहीं ओवरऑल तीसरे गेंदबाज बने। सुनील नरेन की इस सफलता पर केकेआर के को-ऑनर और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक संदेश लिखकर उनकी कामयाबी की तारीफ करते हुए नजर आए। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि सुनील, मेरे दोस्त, 15वां सीजन है।

200 से ज्यादा विकेट, 3 IPL खिताब और कई सारे दुनिया की दूसरी T20 लीग में KKR फ्रेंचाइजी के लिए जीते। तुम जादूगर हो और हम तुमसे अपने परिवार के जैसे प्यार करते हैं। स्वस्थ रहो और सदा मुस्कुराते रहो। Sunil, my friend… here's to 15 seasons… over 200 wickets… 3 titles and many more with the @KKRiders franchise around the globe!!!

You are a magician and we love you like our own family. Big hug for today and always… Be healthy and keep smiling! #SunilNarine pic.twitter.com/KFy1YfPENk— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 3, 2026 एक ही ओवर में लिए दो विकेटहैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने मैच के 16वें ओवर में ही दो विकेट अपने नाम किए।

ओवर की पहली गेंद पर सलील अरोड़ा का विकेट अपने नाम किया। यह उनका 200वां विकेट था। वहीं उसी ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। अब आईपीएल में सुनील नरेन के नाम 197 मैचों की 195 पारियों में 6.79 की इकॉनमी से अब तक 201 विकेट हैं।सुनील नरेन से पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के नाम 200 विकेट दर्ज हैं। वहीं इकॉनमी के मामले में इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर सुनील नरेन की इकॉनमी है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast